Saturday, March 15, 2008

नेपाली राजनीति में पत्नियों का पदार्पण


भारत सहित विश्व के कई देशों की राजनीति में महिलाएं शीर्ष पदों पर आसीन हैं। चाहे बात सोनिया गांधी की हो या फिर हिलेरी क्लिंटन की। कुछ ऐसी ही स्थिति इस बार नेपाल में होने वाले चुनावों में दिखाई दे सकती है।


नेपाल में अगले महीने होने वाले चुनाव में कई वरिष्ठ राजनीतिज्ञों की पत्नियां अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रही हैं।एक समय में नेपाल की गुरिल्ला पार्टी में नंबर दो माने जाने वाले बाबुराम भट्टारई की पत्नी हिसीला यामी और नेपाल में तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शेर बहादुर देउबा की पत्नी अर्जू राणा चुनाव में उम्मीदवार हैं।


यामी जहां काठमांडू से प्रत्यक्ष चुनाव लड़ेंगी वहीं अर्जू आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर राजनीति में प्रवेश करना चाहती हैं।इन दोनों के बीच समानता यह है कि दोनों ने पढ़ाई भारत से पूरी की है। साथ ही दोनों के पति भी चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।


यामी दिल्ली स्थित 'दिल्ली स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेचर' की छात्रा रह चुकी हैं।इन दोनों के अलावा नेपाल में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता मदन भंडारी की पत्नी विद्या भंडारी भी प्रत्यक्ष चुनाव में हिस्सा ले रही हैं।

1 comment:

Anonymous said...

हाल ही में 8 मार्च को अंतर्राष्ठ्रीय महिला दिवस पर बहुत कुछ देखने सुनने को मिला। अब हर जगह हर क्षेत्र में महिला पुरुष के कंधे से कंधे मिलाते दिख रही है ...यह बहुत ही अच्छा संकेत है।