![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEishh2nC7iMRvYOoZTAoELKimR7R7b_FEbPTL6VXcMUJDZVpOvvDC-pV3tGOKjYShPc6SGETry3zMKKoVLXytqaf05AWpR24u09lOL0MSZ193FuI9u3dxyq-TGrUwNWNO4XVA/s320/firoj+1.jpg)
मशहूर गायक और किराना घराने से ताल्लुक रखने वाले मशहूर गायक पंडित फिरोज दस्तूर का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। दस्तूर एक साल से अधिक समय से बीमार थे।
पंडित दस्तूर ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत और अपनी मधुर आवाज के साथ लगभग छह दशक तक भारत और विदेशी दर्शकों के दिलों पर राज किया। दस्तूर सवाई गंधर्व के वरिष्ठ शिष्यों में से एक थे और घराने के महान अनुयायी थे।
उन्होंने अपने जीवन में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, तानसेन पुरस्कार, दक्षिणी गुजरात विश्वविद्यालय से मानद उपाधि तथा महाराष्ट्र राज्य गौरव जैसे बहुत से पुरस्कार प्राप्त किए। उन्होंने कई फिल्मों में बाल अभिनेता के रूप में भी काम किया लेकिन बाद में वह पूरी तरह शास्त्रीय संगीत से जुड़ गए।
No comments:
Post a Comment