Showing posts with label वकील साब नेट पर. Show all posts
Showing posts with label वकील साब नेट पर. Show all posts

Tuesday, April 29, 2008

अब इंटरनेट पर पाइये कानूनी मदद


यदि आपको अदालती कार्रवाई के लिए वकील की जरूरत है तो इसके लिए ज्यादा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, इसके लिए एक वेबसाइट तैयार किया गया है जहां आपकी कानूनी जरूरत के अनुसार वकील मिल जाएंगे।


कुछ वकीलों और कानूनी फर्म ने भारत और अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनियों के सहयोग से इस बेवसाइट को तैयार किया है। 'एडवोकेट खोज' नामक यह वेबसाइट लोगों की कानूनी जरूरतों के अनुसार सहायता करेगी। इस वेबसाइट को 10 अप्रैल से शुरू किया गया है। वेबसाइट दो निजी कंपनियां 'नियोसिस इंक' और 'नूबिया इंक' का संयुक्त उपक्रम है।


'नूबिया इंक' एक अमेरिकी कंपनी है।'एडवोकेट खोज' के सह संस्थापक अनूप विंसेंट ने कहा, "भारत में कानूनी मसलों का ऑनलाइन बाजार अभी आरंभिक अवस्था में है। भारत में अभी तक वकीलों के साथ ऑनलाइन संवाद का कोई माध्यम नहीं था। एडवोकेट खोज इस क्षेत्र में काफी उपयोगी साबित होगा। "


गौरतलब है कि देश के 21 उच्च न्यायालयों में तीस लाख अधिक मामले लंबित हैं वहीं निचली अदालतों में २.63 करोड़ मामलों का निपटारा नहीं हो पाया है।विंसेंट ने कहा कि इस वेबसाइट के सहयोग से उन लोगों को लाभ पहुंचेगा जिन्हें कानूनी मसलों के लिए योग्य वकीलों की आवश्यकता होती है। इस बेवसाइट पर लोग कानूनी मसलों पर आधारित सवाल भी पूछ सकते हैं। इन सवालों का जवाब मुफ्त दिया जाता है।


'एडवोकेट खोज' से इच्छुक वकील भी जुड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराना होता है। देश के 250 स्थानों के वकील इस वेबसाइट के साथ जुड़े हुए हैं।