Showing posts with label फिल्मी दुनिया ...... Show all posts
Showing posts with label फिल्मी दुनिया ...... Show all posts

Friday, August 22, 2008

सुधीर मिश्रा की ख्वाहिशें................


'जारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से सुर्खियों में आए निर्माता सुधीर मिश्रा की ख्वाहिशें हमेशा अलग रही हैं। सुधीर ने प्रदर्शन के लिए तैयार फिल्म 'तेरा क्या होगा जॉनी' में अभिनय करने वाले 17 वर्षीय किशोर सिकंदर अग्रवाल को गोद लेकर एक फिर बालीवुड को एक अलग संदेश देने की कोशिश की है।

सुधीर का कहना है , "सिकंदर झारखंड के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे काफी प्रतिभाशाली हैं।" उन्होंने कहा कि सिकंदर को उन्होंने सबसे पहले एक बांग्ला फिल्म में देखा था।
सुधीर ने कहा, "मैंने सिकंदर को बांग्ला फिल्म 'शेडो ऑफ टाइम' में देखा था। यह फिल्म जर्मनी की फ्लोरियन गैलेनबर्गर ने निर्देशित की थी। कोई नहीं जानता कि इस फिल्म के बाद सिकंदर का क्या हुआ, लेकिन मैंने उसी समय निश्चय कर लिया था कि इन्हें मैं अपनी फिल्म में लूंगा।"
सुधीर ने सिकंदर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'तेरा क्या होगा जॉनी' में सिकंदर उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। सिंकदर अब सुधीर के साथ ही रहेंगे। इस संबंध में सुधीर ने कहा कि वे चाहते हैं कि सिकंदर अब कॉलेज में पढ़ाई करें।

गौरतलब है कि 'तेरा क्या होगा जॉनी' गलियों में रहने वालों बच्चों की कहानी है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर सुधीर सामाजिक मुद्दे को उठाते नजर आएंगे।