Showing posts with label नेपाल की बातें. Show all posts
Showing posts with label नेपाल की बातें. Show all posts

Tuesday, May 20, 2008

सम्राट अशोक से अपनी तुलना कर बैठे प्रचंड


हाल ही में हुए संविधान सभा के चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरे नेपाली माओवादियों के नेता पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने महान भारतीय सम्राट अशोक से अपनी तुलना की है। अशोक बाद में बौद्ध धर्म के उपासक बन गए थे।


भगवान बुद्ध के 2,552 जन्मदिवस पर उनकी जन्म स्थली लुंबनी में हुई एक शांति बैठक में प्रचंड ने कहा कि यहां पहली बार आकर उन्हें महान सम्राट अशोक जैसा महसूस हो रहा है, जो कभी युद्धप्रिय थे लेकिन एक युद्ध के दौरान हुई मौतों ने उन्हें इसकी व्यर्थता का अहसास करा दिया था।


उन्होंने कहा कि शांति के दूत गौतमबुद्ध के जन्म स्थान पर आकर वह भी अशोक जैसा महसूस कर रहे हैं।प्रचंड ने कहा, "मुझे लगता है हथियारों की कोई आवश्यकता नहीं है।"उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी बहुत ही शांतिप्रिय पार्टी है। लगभग 2,500 साल पहले बुद्ध ने शांति का संदेश फैलाया था। अब 2,500 साल बाद नेपाल में एक बार फिर शांति का संदेश फैलाया जाएगा।"


गौरतलब है कि नेपाल में 10 अप्रैल को हुए संविधानसभा के चुनावों में प्रचंड के नेतृत्व वाली पार्टी बहुमत में आई है। प्रचंड किसी धर्म को नहीं मानते, लेकिन सभी धर्मो में उनकी आस्था है।